अल्मोड़ा:- भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा इस दिन करेंगे नामांकन….. मुख्यमंत्री समेत उपस्थित रहेंगे यह कैबिनेट मंत्री

अल्मोड़ा । भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा का नामांकन 22. 03.2024 को होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व लोक सभा प्रभारी दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ,दर्जा राज्य मंत्री व लोक सभा सह प्रभारी दीपक सिंह मेहरा,दर्जा राज्य मंत्री लोक सभा संयोजक शिव सिहं बिष्ट ,जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट,सभी विधायक,व पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित संगठन के पाँचों जिलों अध्यक्ष व पदाधिकारी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाग लेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री तथा वरिष्ठ नेता और सासंद प्रत्याशी रैमजे इन्टर कालेज मे विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे ।तत्पश्चात बाजार में सम्मानित देवतुल्य जनता से मिलने का कार्यक्रम भी है।चारों जिलो के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता नामांकन में शिरकत करेंगे।