
उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी और भारत के क्रिकेटर ऋषभ पंत ने क्रिकेट में वापसी कर ली है। बता दें कि वह आईपीएल 2024 में दिल्ली की कप्तानी संभालेंगे।
पिछले साल कार दुर्घटना के दौरान ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए थे इसलिए वह पिछली बार आईपीएल और कई अन्य मैचों में भी नहीं खेल पाए मगर इस बार भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत पिच पर वापसी करेंगे और आईपीएल 2024 के सीजन में दिल्ली की कप्तानी संभालेंगे। बीते मंगलवार की रात को इसकी घोषणा फ्रेंचाइजी द्वारा कर दी गई है। पिछले साल दिल्ली की कप्तानी डेविड वार्नर ने संभाली थी और 15 महीने बाद अब पंत मैदान में उतरेंगे तथा उन्हें दिल्ली की कप्तानी सौंप दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने मीडिया रिलीज में कहा कि हमें अपने कप्तान के रूप में पंत का स्वागत करते हुए एक बार फिर से काफी खुशी हो रही है। बता दे कि 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर जाते वक्त सड़क दुर्घटना के दौरान ऋषभ को काफी चोट लग गई उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मुंबई एयर लिफ्ट करके ले जाया गया और काफी लंबे इंतजार के बाद वह मैदान में उतरेंगे।

