Uttarakhand:- अल्मोड़ा समेत इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। बता दें कि राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी ,चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश तथा बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई थी और मैदान में भी इसका असर देखने को मिला है। बीते मंगलवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी में 3 डिग्री की कमी के साथ तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि इस वर्ष का पहला 7 सदस्यीय ट्रैक्टर्स दल सोमवार की शाम को डोडीताल पहुंचा जो कि मंगलवार को अगोड़ा लौट आया है।