हल्द्वानी:- ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार……. बरामद हुई 15 लाख रुपए की रकम

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में पुलिस ने सट्टा लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। बता दें कि पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे पांच आरोपित गिरफ्तार किए हैं और उनसे 15 लाख रुपए की रकम भी बरामद की गई है।

रामपुर रोड गली नंबर 9 स्थित एक मकान से ऑनलाइन सट्टा चल रहा था जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने छापा मारा और पांच लोग पकड़े गए। पुलिस ने यह कार्यवाही आज रविवार को करी है। इस दौरान आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 15 लाख रुपए की रकम भी बरामद की गई है इसके साथ ही पुलिस ने 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। बता दे कि पुलिस इस तरह से अवैध तरीके से सट्टेबाजी या फिर नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही हैं और आज पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है।