![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य सरकार अयोध्या में उत्तराखंड आवास बनाने जा रही है जिसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तराखंड को भूमि आवंटित की गई है।
बता दे कि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पत्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य को 5253.30 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित किया गया है जिसमें 33.24 लाख से अधिक लागत का अनुमान लगाया जा रहा है। मंदिर के पास अब 5200 वर्ग मीटर पर उत्तराखंड आवास बनने जा रहा है। बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूखंड का क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु अनुरोध किया था जिसमें स्वीकृति मिल चुकी है। सबसे पहले उत्तराखंड सरकार ने 4700 वर्ग मीटर भूखंड की अनुमति दी थी मगर अब यह भूमि बढ़ाकर 5253.30 वर्ग मीटर कर दी गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)