![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में ठंड फिर एक बार सताने वाली है। बता दे कि प्रदेश में अगले सप्ताह बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। आगामी 11 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा इसके बाद हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 13 मार्च को मौसम बदलने का अनुमान है। बता दे कि राज्य में बीते सप्ताह हुई बर्फबारी का असर ठंडी हवाओं में दिख रहा है और अगले हफ्ते फिर से मौसम बदलेगा जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ठंडी हवाओं के चलते राज्य में अधिक गर्मी महसूस नहीं हो रही है मगर आगामी 12 और 13 मार्च को बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती हैं इसके बाद मैदान और पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)