Uttarakhand:- जल्द ही प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिलेगी स्वीकृति……पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिलेगी। बता दे कि इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अवस्थापना विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नीतिगत मामलों को छोड़कर शेष अन्य विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेकर निस्तारण किया जाए।

अधिकारियों को उन्होंने आगामी कैबिनेट में इस नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही जॉलीग्रांट, पंतनगर और नैनी सैनी एयरपोर्ट में विमान की लाइट लैंडिंग के लिए भी कार्य योजना बनाने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निर्देश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड की दूसरी बैठक ली गई जिसमें उन्होंने कहा कि अवस्थापना विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नीतिगत मामलों को छोड़कर शेष अन्य विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेने और निस्तारण करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बोर्ड के कार्य संचालन के लिए जितने पद स्वीकृत किए गए हैं उनमें शीघ्र ही नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो और पहले लोक महत्व तथा तात्कालिक योजनाओं पर ध्यान दिया जाए और प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के लिए भी समेकित प्रयास की आवश्यकता है।