Uttarakhand – छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी….. दशमोत्तर छात्रवृत्ति में सरकार ने की बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य में छात्र- छात्राओं को सरकार द्वारा बड़ी सौगात दी गई है। बता दे कि सरकार ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति में इजाफा कर दिया है अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रुप ए स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए छात्रवृत्ति 12000 से बढ़ाकर 13500 रुपए वार्षिक कर दी गई है।

कैबिनेट में इस छात्रवृत्ति में ₹200 से लेकर ₹1500 तक के इजाफा किया गया है और समाज कल्याण विभाग के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रुप ए स्नातक एवं स्नातकोत्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए छात्रवृत्ति बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ग्रुप बी में डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए 8200 से बढ़कर छात्रवृत्ति 9500 कर दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट द्वारा देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में परिवार न्यायालय में एक-एक चाइल्ड और जनरल काउंसिल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है।