Uttarakhand:- देहरादून से अयोध्या और अमृतसर के लिए इस दिन से शुरू होगी हवाई सेवा.……….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून से जल्द ही अयोध्या ,अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की भी मंजूरी प्राप्त हो गई है। तीन सेवाओं का शुभारंभ अगामी 6 मार्च से किया जाएगा इसके लिए केंद्र सरकार से हामी मिल चुकी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है।

बता दे कि उद्घाटन के दौरान अयोध्या के लिए सुबह 9:40 पर विमान उड़ेगा और उसके बाद 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा तथा दोपहर 12 15 से उड़ान भरकर 1:55 में देहरादून पहुंच जाएगा। विमान सेवा का शुभारंभ अगामी 6 मार्च को होने वाला है। यात्री विमान सुबह 9:50 में देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10:35 मिनट में पंतनगर पहुंच जाएगा इसके बाद 11:15 में पंतनगर से वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 1:00 बजे वाराणसी में उतरेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अयोध्या हवाई सेवा शुरू होने से उत्तराखंड राज्य के श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।