Uttarakhand – राज्य में आज फिर बदल सकता है मौसम….. शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का नया दौर

उत्तराखंड राज्य में आज से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। बता दे कि सोमवार को उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने के कारण मौसम गर्म रहा मगर आज हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा और इसका प्रभाव 7 मार्च तक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के काफी स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिली इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मौसम फिर से बदल सकता है। हिमाचल में भूस्खलन के चलते 650 से अधिक सड़के यातायात के लिए बंद हो चुकी है और प्रशासन की तरफ से यातायात सुचारु करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चलाया जा रहा है। आज फिर से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा तथा बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।