Uttarakhand:- सरकारी नौकरी के लिए चयनित हुए 31 पदक विजेता खिलाड़ी….. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड राज्य में सरकारी नौकरी के लिए 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बता दें कि इन्हें मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। खेलने नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड के राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर सीधे नौकरी के लिए आवेदन मांगे और 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य में सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ है।

खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार मूल प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन्हे नियुक्ति पत्र देंगे और राज्य में ऐसा पहली बार होगा जब पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी मिलेगी। खेल मंत्री का कहना है कि खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सीधी नौकरी की व्यवस्था की गई है जिसके तहत खेल निदेशालय ने खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड में सीधी नौकरी के लिए आवेदन मांगे। विभिन्न विभागों में 156 पदों के विपरीत 120 आवेदन मिले और स्क्रीनिंग समिति ने 120 आवेदन पत्रों में से 31 आवेदकों के लिए नौकरी की सिफारिश की है। पदक लाने वाले 10 खिलाड़ियों का वन दरोगा के लिए चयन किया गया है और जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।