Haldwani violence update:- हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा दिल्ली से गिरफ्तार….. 31 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा मोईद 21 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि पुलिस को मोइद को पकड़ने में 21 दिन लग गए। मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि टीम ने बुधवार को दिल्ली से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस को वांटेड मोइद के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगे थे और बनभूलपुरा हिंसा मामले में घोषित नौ वांटेड मे से सिर्फ अब्दुल मोइद ही फरार चल रहा था। पुलिस ने लगभग पांच टीमों का गठन करते हुए चंडीगढ़, जयपुर ,दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि जगह दबिश दी और मोईद को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी द्वारा 5000 तथा एसएसपी द्वारा ढाई हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। 21 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है तथा पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।