
अल्मोड़ा जिले में आज दोपहर को बर्फबारी के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था और बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी भी शुरू हो गई थी मगर आज दोपहर में बर्फबारी के बाद फिर से जिले में ठिठुरन बढ़ चुकी है।
Advertisements

नगर व आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल भी देखने को मिला। बिनसर, कसार देवी आदि जगह दूर-दूर से पर्यटक बर्फ देखने के लिए पहुंचते हैं और बर्फबारी होने के बाद पर्यटक भी काफी खुश नजर आ रहे थे मगर इससे जिले में ठंड में भी बढ़ोतरी हो चुकी है और कड़कड़ाती ठंड के कारण व मौसम खराब होने के कारण लोगों को अपने काम करने में काफी समस्याएं आ रही हैं।

