
राज्य के डीजीपी द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा बढ़ाने की निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि जिलों में दौरों के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाए उन्होंने रेंज और जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बैठक करी और यूसीसी बिल पारित होने को लेकर जिलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे व कार्यक्रमों के दौरान विशेष सावधानी बरतते हुए त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की नियुक्ति होगी।

