Uttarakhand – राज्य में इस दिन से शुरू होने जा रहा है बजट सत्र……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 26 फरवरी से देहरादून में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बता दें कि सत्र कितने दिनों तक चलेगा यह तय नहीं हुआ है और धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024- 25 का आम बजट पेश करेगी।

विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारी शुरू कर दी है और विधायकों से अब तक 250 से अधिक प्रश्न भी मिल चुके हैं। फिलहाल संबंधित विभाग प्रश्नों के जवाब तैयार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में करने का निर्णय लिया है। बता दे कि इस बार सत्र को गैरसैंण के बजाय देहरादून में करने की मांग रखी गई थी और पक्ष तथा विपक्ष के 40 विधायकों द्वारा यह मांग रखी गई थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। 26 फरवरी से बजट सत्र होगा। बजट सत्र के लिए विधायकों के प्रश्न आने भी शुरू हो गए हैं और राजभवन से भी शीघ्र ही सत्र की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।