
आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मासी अल्मोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन था। बता दे कि सुबह की शुरुआत योग और व्यायाम के साथ हुई तथा लक्ष्मीबाई टोली द्वारा जलपान का कार्य संपन्न किया गया। उसके बाद शिविरार्थियों द्वारा अभिग्रहित ग्राम ऊंचावाहन में प्रधान प्रतिनिधि बालकिशन एवं पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह बिष्ट के साथ मिलकर मुख्य सड़क मार्ग से लेकर गांव में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
उसके बाद शिविरार्थियों ने गांव में स्थित प्राचीन कालीन प्राकृतिक गुफा थकूली उडियार का भ्रमण किया और परंपरागत वस्तुओं व धरोहर को संजोए संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया जिसके बाद शिविरार्थियों ने भोजन किया। बता दे कि बौद्धिक सत्र का शुभारंभ लक्ष्य गीत गाकर किया गया और विशिष्ट सहायक प्राध्यापक विजय कुमार ने समान नागरिक संहिता पर विचार व्यक्त किए और कहा कि समान कानून निर्माण से समाज एवं राष्ट्र विकास में सहायक होगा तथा समान नागरिक संहिता विभिन्न पर्सनल कानून के अंतर्गत महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न को दूर करके अधिकार तथा दर्जा प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बनौली स्टेट भिकियासैंण द्वारा मानव प्रकृति और विज्ञान विषय पर अपने विचार रखे गए। बता दे कि शिविर में कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूरन राम द्वारा किया गया और इस दौरान शिक्षक तथा शिविरार्थियों भी उपस्थित रहे।

