लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को लेकर नई दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक

वर्तमान वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा को लेकर दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक हुई जिसमें संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की गई।

बता दे कि यह बैठक दिल्ली में जारी है और लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा भी की जा रही है। बता दें कि इस मामले में उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास और सदस्य यशोमती ठाकुर ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से चर्चा भी की और बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई।