
अल्मोड़ा। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर खाते सीज करने को लेकर काफी आक्रोश है। बता दे कि कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग दफ्तर के बाहर इस मामले में धरना दिया और उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या तथा तानाशाही रवैया बनाने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को ढुंगाधारा स्थित कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के अनुसार वह सर्वोच्च न्यायालय की ओर से चुनावी बांड को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत करते हैं लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खातों को सीज किया है जो कि लोकतंत्र की हत्या है और गलत है। सरकार के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कार्यवाही वापस नहीं लेने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

