Uttarakhand:- अब बुधवार को भी संचालित होगी देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी चलेगी। बता दें कि यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। वही लक्सर में कोरोना के बाद जो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा था वह भी जल्द ही शुरू होने वाला है।

वंदे भारत ट्रेन को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का कहना है कि व्यापारियों की मांग थी कि बुधवार को ट्रेन बंद रहने से व्यापार के लिए आवाजाही में दिक्कत हो रही है और इस मामले में प्रस्ताव भी भेजा गया तथा मंत्रालय ने मांग को मंजूरी दे दी है। हालांकि हफ्ते में एक दिन बुधवार के अलावा किसी अन्य दिन ट्रेन का संचालन बंद किया जा सकता है।