Haldwani violence update:- अवैध धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ था बवाल……. अब नगर निगम की टीम ने पूर्ण रूप से किया ध्वस्त

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा में मलिक बगीचे क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए मदरसे और मस्जिद को ध्वस्त करने के दौरान बड़ी हिंसक घटना घटी थी और उसे नगर निगम की टीम आधा ही तोड़ पाई थी।

बता दे कि शुक्रवार को उसे पूरी तरह तोड़कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीते 8 फरवरी को यह यह ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई मगर उपद्रवियों ने बड़ी हिंसक घटना को अंजाम दिया। पथराव और आगजनी के कारण कई लोगों की जान भी गई मगर उस धार्मिक स्थल को अब पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। कर्फ्यू के बीच ही नगर निगम की टीम ने यह कार्यवाही की है। बीते शुक्रवार की सुबह टीम बनभूलपुरा के लिए रवाना हुई और शेष बचे हुए अवैध मदरसे तथा मस्जिद को तोड़ दिया गया और यहां से मलबा हटाया जा रहा है।