अल्मोड़ा:- राजकीय महाविद्यालय मासी में एनएसएस शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने आयोजित की यह गतिविधियां…… पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा:- आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को शुक्रवार के दिन राजकीय महाविद्यालय मासी में एनएसएस शिविर का दूसरा दिन था। बता दे कि आज के दिन की शुरुआत योग से की गई और लक्ष्मीबाई टोली द्वारा दैनिक कार्य किया गया।

नाश्ते के उपरांत स्वयंसेवियों ने स्थानीय मंदिर रामपादुका में श्रमदान करके मंदिर परिसर की साफ सफाई की और अंबेडकर टोली द्वारा दोपहर का भोजन बनाया गया। इसके साथ ही कुलदीप शाखा प्रबंधक अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक मासी, द्वारा स्वयंसेवियों को बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी गई और नीमा द्वारा सबका धन्यवाद किया गया तथा खेलकूद गतिविधि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग मंचन भी किया गया। चर्चा सत्र के दौरान डॉक्टर निशा ने युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने की सलाह दी और दिनचर्या की अध्यक्षता एवं अनुशासन का कार्यभार पूरन राम द्वारा संभाला गया।