
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बुलबुलपुरा में हिंसक घटना के बाद मामले में पुलिस ने 45 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बीते बृहस्पतिवार की देर शाम को बताया कि मामले में 42 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं और मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक तथा उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है और उनके घर में कुर्की भी होगी।
बीते बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और कुछ देर के लिए दुकान भी खुली मगर लोगों को क्षेत्र से बाहर नहीं जाने दिया गया। अब्दुल मलिक और उसके बेटे की नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है इसलिए सीमा पर पुलिस सक्रिय है तथा सुरक्षा एजेंटीयों को भी मामले में जानकारी दे दी गई है।इसके अलावा अभियुक्त के खिलाफ धारा 83 के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस ने इसका वारंट ले लिया है। बता दे कि कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर राशन, दवा समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदी तथा जिलाधिकारी ने भी क्षेत्र का दौरा करते हुए जानकारी ली। अब्दुल मलिक के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

