
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से अयोध्या के लिए 1350 राम भक्तों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो चुकी है। बता दे कि हरिद्वार से ट्रेन को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज गुरुवार को 1350 यात्री इस ट्रेन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। ट्रेन को रवाना करने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि राम भक्तों को रामलाल के दर्शन के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं वह अतुलनीय हैं। राम लाल अपने जन्म स्थान पर विराजमान हुए हैं और पूरे देश से लाखों राम भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, सरकार द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन काफी सराहनीय है।

