
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा में हिंसक घटना के बाद कर्मचारियों ने बड़ा निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सुरक्षा की गारंटी के बिना हम बनभूलपुरा नहीं जाएंगे।
हिंसा के बाद लोगों के मन में डर बैठ गया है और बनभूलपुरा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र कूड़े से पटा हुआ है मगर सफाई कर्मचारियों ने वहां जाने से मना कर दिया है। बृहस्पतिवार को सफाई निरीक्षक अमोल अस्वाल ने जब सफाई कर्मचारियों से बनभूलपुरा क्षेत्र में जाने के लिए कहा तो वह विरोध में उतर गए। उनके समर्थन में दोनों संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों ने वहां काम करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि जब तक उन्हें सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती वह तब तक सफाई नहीं करेंगे। सफाई करने के दौरान उनके साथ अप्रिय घटना के लिए नगर निगम जिम्मेदार रहेगा।

