Haldwani violence update:- बनभूलपुरा में आज से कर्फ्यू में मिलेगी इतने घंटे की छूट…….पढ़े पूरी खबर

राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया था। बता दें कि कर्फ्यू में आज से ढील दी जाएगी। बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट मिलेगी और अलग-अलग क्षेत्र में 2 घंटे से 7 घंटे के लिए ढील दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी दुकान खुलेंगी।

प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट सेवा का संचालन नहीं होगा। बता दे कि प्रशासन 1 लाख की आबादी को 6 दिन बाद राहत देने जा रहा है। आज बृहस्पतिवार के दिन कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद लोग जरूरी सामान ले पाएंगे हालांकि इंटरनेट सेवा अभी भी बंद ही रहेगी। डीएम के आदेश अनुसार मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।