Uttarakhand:- बिजली के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका…… ऊर्जा निगम दे रहा सुनवाई का मौका….. जानिए अल्मोड़ा में कब होगी सुनवाई

उत्तराखंड राज्य में इस बार बिजली के दाम बढ़ने से पहले ऊर्जा निगम सुनवाई का मौका दे रहा है। बता दे कि अल्मोड़ा, रुद्रपुर, टिहरी और देहरादून में सुनवाई होगी। 19 फरवरी को अल्मोड़ा, 20 फरवरी को रुद्रपुर, 24 फरवरी को टिहरी और 26 फरवरी को देहरादून स्थित विद्युत नियामक आयोग में सुनवाई होगी।

Advertisements

बता दे कि 1 अप्रैल से पूरे साल भर के लिए बिजली की नई दरें जारी होगी और ऊर्जा निगम इन दरों को तय करने से पहले आम जनता से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित कर रहा है इसलिए सुनवाई का मौका दिया जा रहा है। अल्मोड़ा के नगर पालिका सभागार में आगामी 19 फरवरी को इस संबंध में सुनवाई बैठक होगी जिसमें आमजन से ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से आपत्तियां तथा सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इस बार अल्मोड़ा, रुद्रपुर ,टिहरी और देहरादून में सुनवाई होनी है। आयोग द्वारा मार्च अंतिम सप्ताह में बिजली की नई दरें जारी कर दी जाएगी जो कि 1 अप्रैल से लागू होगी।