Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा….. अब इस नाम से जाना जाएगा हल्द्वानी का मलिक बगीचा

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित मलिक बगीचे में अतिक्रमण हटाने को लेकर जो हिंसक घटना घटी थी उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त एक्शन लेते हुए बगीचे का नाम ही बदल दिया है।

बता दे कि यह बगीचा पुलिस बगीचे के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पुलिस ने मलिक के बगीचे में देखरेख चौकी खोल दी है और यहां उप निरीक्षक के साथ चार कांस्टेबल की तैनाती भी कर दी गई है। बता दे कि चौकी का शुभारंभ उपद्रव में घायल 2 महिला सब इंस्पेक्टर बबीता और एसआई ज्योति कोरंगा ने किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार की सभा में मलिक के बगीचे में थाना खोलने की घोषणा कर दी गई थी और मंगलवार शाम डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत तथा एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा वहां पहुंचे और उन्होंने वहां पर टेंट लगवाकर देख-रेख चौकी खुलवा दी है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि चौकी में एक इंस्पेक्टर और चार जवान तैनात किए गए हैं और यह चौकी 24 घंटे काम करेगी। अब यह बगीचा पुलिस के बगीचे के रूप में जाना जाएगा।