
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना के बाद डीएम वंदना सिंह ने मुस्लिम धर्म गुरुओं पर भड़कते हुए कहा कि बवाल के समय मुस्लिम धर्म गुरुओं ने अपने फोन बंद कर दिए थे। इस मामले में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने डीएम के आरोपो को खारिज किया है। हिंसा के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
बनभूलपुरा इलाके में अभी भी कर्फ्यू है और जिला प्रशासन ने अमन चैन कमेटी के तहत मुस्लिम धर्म गुरुओं की हल्द्वानी नगर निगम में एक बैठक बुलाई। हिंसा के बाद इस बैठक में वर्तमान समय में चल रहे हालातो पर चर्चा की गई। मुस्लिम धर्म गुरु ने जिला प्रशासन पर बिना मुस्लिम धर्म गुरुओं के सामंजस्य के अतिक्रमण तोड़ने का आरोप लगाया है। कहा है कि जिला प्रशासन को मामले को लेकर पहले ही बात कर लेनी चाहिए थी। इस दौरान डीएम वंदना सिंह ने मुस्लिम धर्म गुरुओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर मस्जिद और मदरसा बनाया गया था जो कि गलत था सरकार उस भूमि को खाली करना चाहती है एक तारीख को नोटिस जारी कर मदरसा और नमाज स्थल को खाली करने के निर्देश भी दिए गए थे और इससे पहला धर्म गुरुओं के साथ बैठक भी हो चुकी थी। सभी धर्म गुरुओं को इस मामले में जानकारी थी और जो भी अब मुस्लिम धर्म गुरुओं की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह उपद्रव शुरू हुआ उस समय मुस्लिम धर्म गुरुओं से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तब सभी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए अगर उसे समय उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

