Uttarakhand – राज्य में कल से होगी ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत….. इस गांव में मुख्यमंत्री करेंगे प्रवास

उत्तराखंड राज्य में भाजपा द्वारा कल 9 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान की शुरुआत होगी। बता दे कि 29 नेताओं का कार्यक्रम पार्टी द्वारा जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे। भारतीय जनता पाटी ने इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो की जिम्मेदारी तय कर दी है और लोकसभा चुनाव को देखते हुए 9 से 11 फरवरी तक यह अभियान चलेगा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे।

सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे एवं लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बने में मदद करेंगे तथा जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास भी किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तौर गांव में, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतिनगर और डॉ धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली व अजय टम्टा अल्मोड़ा के रैलापाली में इस दौरान प्रवास करेंगे।