
अल्मोड़ा जिले में दारू पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। बता दें कि टैक्सी ड्राइवर दारू पीकर 19 किलोमीटर तक टैक्सी दौड़ाता रहा और चालक ने तीन यात्रियों की जान भी खतरे में डाल दी।
यात्री टैक्सी रोकने की गुहार लगाते रहे लेकिन वह नहीं रुका और 19 किलोमीटर दूर जाकर पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। नशे में धुत होकर गरुड़ाबाज गुरुकुना निवासी गिरीश चंद्र तीन यात्रियों को लेकर अपनी टैक्सी से दन्या के लिए रवाना हुआ बारिश के बीच चालक के नशे में होने से यात्री डर गए और उन्होंने गाड़ी धीरे से चलाने का निवेदन किया लेकिन वह नहीं माना। 18 किलोमीटर दूर बाड़ेछीना के पास पुलिस ने टैक्सी को रूटीन चेकिंग के लिए रोका लेकिन चालक ने गति और तेज कर दी। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और आधे किलोमीटर दूर उसे रोकने में सफलता हासिल की। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चालक नशे में टैक्सी चला रहा है टैक्सी रुकने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली और वह बाहर निकल आए इस दौरान पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज कर दिया है और यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। वहीं चालक का डीएल निरस्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

