
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के घर पर ईडी ने छापा मारा है। बता दे कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्यवाही की। उनके दिल्ली और चंडीगढ़ से लेकर उत्तराखंड तक तीन राज्यों के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी तलाशी अभियान चला रहा है।
बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय यह कार्यवाही दो अलग-अलग मामलों में कर रहा है एक मामला फॉरेस्ट लैंड और दूसरा मामला अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है। विजिलेंस विभाग ने पिछले वर्ष अगस्त में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्यवाही की थी और आज देहरादून में डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पर ईडी की टीम पहुंची है और यहां पर टीम पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच करने के लिए पहुंची है।

