पिथौरागढ़:- स्मैक के साथ आरोपित गिरफ्तार…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है और इस दौरान इसमें तस्करी में प्रयोग की जा रही स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ राजेश यादव और एसओजी प्रभारी एसआई हेमचंद्र तिवारी तथा एसआई जावेद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाट चौकी बैरियर के पास चैकिंग के दौरान टनकपुर की तरफ से आ रही स्कूटी को रोका और जांच पड़ताल की तथा इस दौरान आरोपित अभय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी सुनीगैर बजेटी की जेब से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।