
उत्तराखंड राज्य के पौड़ी में कई बच्चों को अपना निवाला बना चुके आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी हो चुके हैं। बता दें कि खिर्सू निवासी 11 साल के अंकित पर भी बाघ ने गौशाला के सामने से हमला कर दिया इस दौरान अंकित की मौत हो गई इसके बाद ग्रामीणों ने काफी आक्रोश में आकर गुलदार को पकड़ने के लिए कहा।
प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डॉक्टर समीर सिंह ने पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह श्रीनगर में पिछले दो दिन में दो बच्चों को मार चुका है। आदेश में प्रभागीय वन अधिकारी को कहा गया है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चिन्हित गुलदार को अंतिम विकल्प के रूप में मारने के आदेश दिए गए हैं। पिछले 4 फरवरी को भी एक अन्य बच्चों को गुलदार ने अपना निवाला बनाया और अब कहा गया है कि यदि गुलदार पकड़ में ना आए तो उसे मार दिया जाए।

