Uttarakhand – राज्य के इस क्षेत्र में मां के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर युवक ने मां के अपमान का बदला खून से लिया है।बता दे कि कुछ दिनों पहले 30 जनवरी को मंगलौर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट में अकेले रहने वाले रमेश का शव नाले में खून से सना हुआ मिला। बता दे कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले थे और उसके कमरे में भी खून के धब्बे थे जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी तो मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी।

यह भी पता चला कि गांव निवासी अंकित कुछ दिन पहले राजस्थान से घर लौटा था और वह घटना वाले दिन से फरार है। जांच करने पर पता चला कि रमेश को कबूतर पालने का शौक था और उसकी अंकित से दोस्ती थी। अंकित ने उसके कुछ कबूतरों को मार दिया था इस पर उसका अंकित से विवाद हो गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अंकित की तलाश शुरू की इस बीच शनिवार की शाम पुलिस ने नारसन क्षेत्र से अंकित को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की गई जिस पर अंकित ने बताया कि उसका रमेश के साथ विवाद हो गया था और रमेश उसे मां की गाली देता था इसलिए अंकित ने रमेश के ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी हत्या हो गई और उसका शव गंगनहर में फेंकने के लिए वहां जा रहा था लेकिन पकड़े जाने के डर से शव नाले में ही फेककर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक रमेश और आरोपित अंकित दोनों मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे जिसके कारण हत्या का खुलासा करने में कठिनाई आ सकती थी लेकिन मुखबिर तंत्रों के जरिए पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई।