अल्मोड़ा:- जिले में 2 दिन तक उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा पानी

अल्मोड़ा। जिले में 2 दिन तक उपभोक्ताओं को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बता दे की द्वाराहाट अल्मोड़ा घुसेला पंपिंग पेयजल योजना से जितने भी उपभोक्ता जुड़े हैं उन्हें 2 दिन तक पेयजल नहीं मिल पाएगा।

Advertisements

जल संस्थान के जेई एसएस रौतेला के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत नए पंप लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है और इसलिए इस पंपिंग लाइन से जुड़े सलना, घुसेला , छतीना और कहाली क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी तथा पाइप बदलने का कार्य पूर्ण हो चुका है और आगामी बुधवार से ही पेयजल की आपूर्ति सुचारू हो पाएगी मगर तब तक 2 दिन के लिए उपभोक्ताओं को पेयजल नहीं मिल पाएगा। बता दे कि दो दिन तक घुसेला पंपिंग पेयजल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा क्योंकि दो दिन लगातार पानी न आना काफी बड़ी समस्या है लेकिन नए पंप लगाए जाने के चलते इस पंपिंग लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं को 2 दिन तक समस्याओं का सामना करना होगा। हालांकि जेई का कहना है कि पाइप बदलने का कार्य पूर्ण हो चुका है और बुधवार से पेयजल योजना सुचारु कर दी जाएगी।