
उत्तराखंड राज्य में मौसम में करवट बदल ली है और लगातार बारिश तथा बर्फबारी के कारण मैदान से लेकर पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ रही है। बता दे कि रविवार को पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है और अधिकांश जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
टिहरी जिले में बीते शनिवार की रात 2:30 बजे से बारिश जारी है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मसूरी में बारिश से ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वही चमोली में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं बारिश और बर्फबारी से राज्य में कई रास्ते भी बंद हो चुके हैं और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज रविवार को अल्मोड़ा समेत आसपास के जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण ठंड में काफी वृद्धि हुई है जो लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर है।

