Uttarakhand- अब ग्रामीण करेंगे पेयजल योजनाओं का रखरखाव…… ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रखरखाव नियमावली 2024 को मिली मंजूरी

उत्तराखंड राज्य में ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रखरखाव नियमावली 2024 को मंजूरी मिल चुकी है जिसके तहत अब जल जीवन मिशन के माध्यम से बनी पेयजल योजना का संचालन और रखरखाव ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा।

इससे स्थानीय स्तर पर युवा पेयजल आपूर्ति संबंधी प्लंबर आदि का काम भी देखेंगे और रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। बता दे कि गांव में पेयजल योजनाएं जल जीवन मिशन के तहत बनी है इन योजनाओं के तहत हर घर पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 14 लाख 54 हजार 486 घरों में पेयजल कनेक्शन दिया जिसमें से 13 लाख 12 हजार 411 भवनो में कनेक्शन दे दिया गया है और 90 फ़ीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य गांव में मार्च तक रखा गया है।