
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 4 फरवरी 2024 को रविवार के दिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया है और सोमवार को दोबारा बैठक होनी है। बता दे कि सदन के संचालन के लिए आगे का एजेंडा भी तय किया जाएगा।
5 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है और सबसे पहले सत्र में विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया जाएगा। सत्र की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है और आज रविवार को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी बुलाई गई जिसमें सदन का बिजनेस तय किया गया। बैठक के साथ ही स्पीकर, विधायक, मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक हुई।

