Uttarakhand:- जरा सा डांटने पर जन्म देने वाली मां को उतारा मौत के घाट…….. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य से अक्सर आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला प्रेमनगर से सामने आया है जहां युवक ने अपनी मां का गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Advertisements

बता दें कि मूल रूप से ग्राम कलाल चंपावत निवासी चंद्रा देवी अपने 24 साल के बेटे अजय के साथ स्पेशल विंग प्रेमनगर में रहती थी और महिला का पति माधव सिंह सेना से सेवानिवृत होकर आईएमए में नौकरी करते हैं जबकि बेटा मोहित बिष्ट भी सेना में है जो कि इस समय भोपाल में तैनात है और महिला का छोटा बेटा अजय एमएससी पास है और वह दिमागी तौर पर थोड़ा परेशान चल रहा था तथा बीते शुक्रवार की रात को महिला ने अजय को किसी बात पर डांट दिया जिसके चलते उसने अपनी मां की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है।