Uttarakhand- राज्य में कांग्रेस ने करी चुनाव समिति की घोषणा….. इन्हें दी गई कमान…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में 32 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। कांग्रेस द्वारा चुनाव समिति की घोषणा कर दी गई है और इसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, व गणेश गोदियाल भी शामिल है।

समिति में कुल 19 में से पांच विधायकों को जगह मिल पाई है। अधिकांश वरिष्ठ नेताओं को समिति में जगह दी गई है और प्रदेश के चार फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे। बता दें कि राज्य में पांच लोकसभा सीट है। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र मैदानी तथा पौड़ी, टिहरी एवं अल्मोड़ा पर्वतीय हैं। समिति के अंतर्गत पूर्व कैबिनेट मंत्रियों में नवप्रभात हीरा सिंह बिष्ट ,शूरवीर सिंह, हरक सिंह रावत, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विधायक ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी आदि को भी शामिल किया गया है।