Uttarakhand -राज्य में यहां बनाई जाएगी डबल लेन सड़क…… केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

उत्तराखंड राज्य में सड़क के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।बता दें कि देहरादून के हरबर्टपुर ,कालसी और बड़कोट में डबल लेन सड़क बनाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 507 में 346.82 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया है।

बता दे कि बीते कई समय से उत्तरकाशी में कालसी, हरबर्टपुर से बड़कोट के बीच सड़क के चौड़ीकरण की मांग चल रही थी जिसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। कालसी से चार धाम यात्रा की दूरी कम करने और सफर को आसान बनाने के लिए इसके चौड़ीकरण की जरूरत भी महसूस की जा रही थी। सड़क बनने के बाद यमुनोत्री आने वाले यात्री काफी कम समय से ऋषिकेश टिहरी व धरासू के स्थान पर सीधे हरबर्टपुर कालसी से यमुनोत्री पहुंच पाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं और प्रदेश में बेहतर मार्ग के साथ ही विकास को भी गति मिल रही है।