टिकट विंडो पर दमदार परफॉर्म कर रही है ‘ हनु मैन’…… साउथ के बड़े स्टार्स की फिल्म को चटाई धूल

प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी हनुमैन फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि तेजा सज्जा की फिल्म हनुमैन टिकट विंडो पर दमदार परफॉर्मेंस करते हुए साउथ के बड़े स्टार्स की फिल्म को धूल चटा रही है।

फिल्म का मुकाबला गुंटूर कारम से लेकर कैप्टेन मिलर तक है। हाल ही में रिलीज हुई अन्य फिल्मों पर हनुमैन का गदा भारी पड़ गया है। यह प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी है जो कि काफी कम बजट में बनाई गई है लेकिन यह फिल्म बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है और फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कारोबार किया है। ग्लोबल लेवल में भी फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में भी भीड़ उमड़ रही है तथा लोगों की दीवानगी फिल्म को लेकर दिख रही है। हनुमैन ने 21.25 करोड़ से वर्ल्डवाइड कलेक्शन में खाता खोला था और आठ दिनों में फिल्म 200 करोड़ कमाने के काफी करीब पहुंच गई है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 21.35 करोड़ का कलेक्शन किया और वही आठवें दिन 14.20 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि फिल्म हनुमान भगवान की जन्मभूमि अंजनाद्री गांव में रहने वाले हनुमंत तेजा सज्जा की है वह अपने गांव में रहने वाली मीनाक्षी से प्यार करता है और लड़की पढ़ लिखकर डॉक्टर बन जाती है तथा हनुमंत अनपढ़ ही रहता है तभी एक दिन मीनाक्षी पर जंगल में लुटेरे हमला बोल देते हैं तब हनुमंत उसे बचाने के लिए अपनी जान दाव पर लगा देता है। तभी हनुमंत को एक ऐसी शक्ति मिलती है जो उसे अजेय बना देती है। फिल्म को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।