उत्तराखंड -: अब गाय का गोबर खरीदेगी सरकार, जानिए कारण

देहरादून| कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार प्रदेश में दो बड़े बायोगैस प्लांट स्थापित करेगी| साथ ही सरकार गाय का गोबर खरीदने की योजना भी बना रही है| जिससे राज्य के पशुपालकों को अपनी आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी|
उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ में 8 से 10 वर्ष से भ्रष्टाचार की फाइलें दबी थीं, जिस पर भाजपा सरकार ने कार्रवाई की और चार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया|


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन से सरकार निजी क्षेत्र के सहयोग से युवाओं को कुशल बनाकर देश और विदेश में बड़े स्तर पर रोजगार मुहैया कर रही है| साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उद्योग में अनेकों नई योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार सृजन में भी उत्तराखंड सबसे तेजी से बढ़ाने वाला राज्य है|

आवारा पशुओं के लिए पॉलसी बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है| मंडल स्तर पर गौशाला बनाई जा रही है| हमने दूध के औसत खरीद कीमत के पूर्व के 2 – 2.25 रुपए के मुकाबले 8 से 10 रुपये प्रतिवर्ष वृद्धि की| गंगा गाय योजना में पर्वतीय क्षेत्र के अनुरूप बदलाव लाकर, आरक्षित वर्ग के लिए सब्सिडी को 75 फिसदी और सामान्य वर्ग को 50 फ़ीसदी किया|