
आज किसी को भी कोई भी जानकारी लेनी होती है तो वह सबसे पहले गूगल का इस्तेमाल करते हैं| अब गूगल ने दो नए फीचर्स पेश किए है| यह सुविधा न केवल खोज क्षेत्र को बेहतर बनाएंगे बल्कि सटीकता पर भी ध्यान केंद्रित करेगी|
नए फीचर का नाम सर्किल टू सर्च और दूसरे नए फीचर का नाम एआई पावर्ड मल्टी सर्च फीचर है| सर्किल टू सर्च फीचर का उपयोग करके उपयोगकर्ता स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सामग्री को आसानी से सर्च कर सकते हैं| जिसकी सहायता से यूजर्स किसी भी स्क्रीनशॉट, वीडियो या इमेज को स्क्रॉल करके, हाईलाइट करके या उसे पर टाइप करके खोज सकते हैं|
वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी गूगल लेंस के लिए एआई विजुअल सर्च फीचर को शामिल किया गया है|
गूगल से यूजर्स किसी भी बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं और इसके साथ ही फोटो अपलोड करके अपने प्रश्न पूछ सकते हैं| यह सुविधा 31 जनवरी से शुरू हो जाएगी|

