जापान ने रचा इतिहास -: भारत के बाद जापान ने मून मिशन को लेकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

जापान ने मून मिशन को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है| जापान ने चांद पर अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है|
जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह पुष्टि की है कि उसके मून स्नाइपर रोबोटिक एक्सप्लोरर ने सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की| इसके बाद अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवा देश बन गया है|


जानकारी मिल रही है कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने यहां आशंका जताई है कि उसका चांद मिशन समय से पहले काम करना बंद कर सकता है| क्योंकि अंतरिक्ष यान का सौर सेल बिजली पैदा नहीं कर रहा है| एजेंसी ने यह कहा है कि उसे लैंडर से सिग्नल मिल रहा है, जो उम्मीद के मुताबिक संचार कर रहा है|


बता दें, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी का स्मार्ट लैंडर मिशन शुक्रवार सुबह 10:20 बजे (स्थानीय समय 12:20 बजे) चंद्रमा की सतह पर उतरा| यह मानव रहित अंतरिक्ष यान है| अंतरिक्ष यान के चांद की सतह पर उतरने के फौरन बाद एजेंसी के मिशन नियंत्रण कक्ष ने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ और एसएलआईएम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतर गया| चांद पर लैंडर की सही स्थिति की जांच चल रही है|