
उत्तराखंड राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 25 कॉलेजो को हॉस्टल दिए जाने की बात कही है और उन्होंने कहा है कि सरकार ने मेडिकल क्षेत्र में 11000 पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य भी रखा है और दावा किया है कि भाजपा राज्य की पांचो लोकसभा सीट के साथ ही नगर पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे और पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 1400 पदों पर नियुक्ति की है। हर जिले में जाकर वह नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं और प्रदेश में 11000 पदों पर नियुक्ति की जानी है जिसमें से मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक- एक हजार पदों पर नियुक्ति होगी साथ में उन्होंने 25 कॉलेजो को हॉस्टल दिए जाने की बाद भी कही है।

