Uttarakhand-आज से 22 जनवरी तक दीपावली करने की तरह सजेंगे इस जिले के बाजार

उत्तराखंड राज्य के लोगों में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर काफी उत्साह है। बता दे कि देहरादून में भी लोग काफी उत्साह से भरे हुए हैं और यहां पर व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि 19 जनवरी से 22 जनवरी तक दीपावली की तरह बाजार सजाए जाएंगे और 20 जनवरी को दून में भव्य श्रीराम यात्रा भी निकाली जाएगी।

बता दे कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है जिसे देखते हुए व्यापार मंडल की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसमें हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर कीर्तन आदि शामिल है और व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि आगामी 22 जनवरी तक बाजार को दीपावली की तरह सजाया जाएगा। 20 जनवरी को भव्य श्रीराम यात्रा निकाली जाएगी और जगह-जगह व्यापारियों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर भी झंडा लगा रहे हैं तथा प्रसाद वितरण और अखंड पाठ व रामायण पाठ का भी निर्णय लिया गया है। इस दौरान दून के कई व्यापारियों ने श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने का निर्णय लिया है।