
उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वी की 50 हजार छात्राओं को मुक्त साइकिल मिलेगी| शिक्षा निदेशालय ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 13 जिलों का इसके लिए 14 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है| इस योजना के माध्यम से हर छात्रा के खाते में डीबीटी के माध्यम से साइकिल के लिए 2850 रुपए दिए जाते हैं|
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की है| जिसके तहत शासकीय और विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को मुक्तसर के लिए योजना का लाभ दिया जा रहा है योजना की खास बात यह है कि मैदानी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययन कक्षा 9 की सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से साइकिल कराई करनी होगी जबकि प्रवेश पर्वतीय क्षेत्रों की बालिकाओं को मुक्त साइकिल क्रय करने या किसी अधिकृत बैंक व डाकघर में 4 वर्षीय एफडी जमा करने का विकल्प दिया जाता है|
योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधी जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, वित्त अधिकारी एवं जनपद के वरिष्ठतम प्रधानाचार्य की चार सदस्यीय समिति गठित की गई है| जो ब्लॉक स्तर पर 20% लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करेगी| इसके अलावा समिति को मैदानी जनपद में साइकिल क्रय व पर्वतीय जनपदों में एफडी का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी|

