
सरकार ने अगामी 22 जनवरी को केंद्र कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है। बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है और सरकारी दफ्तर में आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी मिलेगी। यह निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है और सरकार ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे ताकि लोग रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख पाए।

