Uttarakhand -: अब वर्दीधारियों को भी करना होगा यातायात नियमों का पालन, चालान कटने के साथ होगी विभागीय कार्रवाई

देहरादून| अब सड़क पर वर्दीधारियों को भी यातायात नियमों का पालन करना होगा| अगर वह नहीं मानेंगे तो उनका भी चालान कटेगा| आम आदमी से आगे उन पर विभागीय कार्रवाई भी होगी| इस संबंध में डायरेक्ट ट्रैफिक मुख्तार मोहसिन ने सभी पुलिस कप्तानों को आदेश जारी कर दिए हैं| बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों के भी अब मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे जाएंगे| बाद में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी|


यातायात निदेशालय से मिल रही जानकारी के मुताबिक, डीजीपी अभिनव कुमार ने इस बात पर बेहद नाराजगी जाहिर की थी की बहुत से पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते हैं, चौपाइयां वाहनों में भी वह सीट बेल्ट नहीं लगाते| चेकिंग में वर्दीधारियों को रोकने से परहेज किया जाता है| इसी बात का फायदा उठाकर वर्दीधारी या सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी चालान की कार्रवाई से बच निकलते हैं|


डीजीपी अभिनव कुमार ने इस बात को पुलिस फोर्स की छवि खराब करने वाला बताया था| इसी के मद्देनजर यातायात निदेशालय ने सभी पुलिस कप्तानों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं|
आपको बता दे की पुलिस कर्मियों का चलन तो कटेगा ही बाद में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी| यातायात निदेशालय ने इस संबंध में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों में पुलिस की छवि को सुधारा जा सके|